
सावधान मंगलवार से 24 घंटे 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,ओर ओलावृष्टि बढ़ाएगी ठंड जाने कहा कहा
ख़बरउत्तराखंड से है जहाँ राज्य के आठ जिलों में मंगलवार की रात से मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है वही इस दौरान आपको बता दे कि ओले गिरने और झक्कड़ का भी भारी अनुमान है। आपको बता दे कि मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार रात से ही अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है वही
विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। तो मंगलवार अपराह्न तक भी हल्के बादल छाने का अनुमान है। रात से बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो सकती है। आपको बता दे कि रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत मुनस्यारी की चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार और खलिया में फिर हिमपात होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
वही मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलने के कारण सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में हवा का रुख दक्षिण पूर्वी या दक्षिण पश्चिमी होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है।तो उधर, सरोवर नगरी में भी दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर तक धूप खिली तो शाम के वक्त पहाड़ियों से हल्का कोहरा उठने लगा, जिससे ठंड बढ़ गई। उधर, कौसानी व कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हुई। वही जिले की आपदा प्रबंधन टीम को सचेत रहने की हिदायत भी दी गई है। उधर, गढ़वाल के बांसवाड़ा में पहाड़ी से चट्टान टूटने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे लगभग 13 घंटे अवरुद्ध रहा। केदारनाथ में रविवार को दिनभर हल्की बर्फबारी होती रही। तो धाम में आधा फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। ओर तापमान माइन्स 11 तक तापमान पहुच गया है ।




