
उत्तराखंड: पति के साथ जा रही महिला से तमंचे के बल पर किया गैंगरेप, बेटे को दी जान से मारने की धमकी
आपको बता दे कि उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में पीलीभीत जिले की एक महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। ओर शिकायत करने के बाद भी जब पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया।
जानकारी अनुसार कोर्ट के आदेश पर फिर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर खटीमा कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में 35 साल की एक महिला ने कहा कि दो अगस्त 2018 को वह दोपहर में अपने पति के साथ जा रही थी।
इस बीच एक गांव के पास पांच आरोपियों ने उसे और उसके पति को दबोच लिया। इनमें से दो लोगों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और मंगलसूत्र के साथ ही उसके पति की जेब से 1050 रुपये भी छीन लिए।
यही नही पांचों ने दंपति के इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि सूचना पर पुलिस आई थी और बयान दर्ज किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
वही पंजीकृत डाक से एसएसपी को भी पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि धारा 392, 341, 376, 5
06 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच मझोला चौकी पुलिस को सौंपी गई है। बहराल अब आप सोचिये की इंसाफ के लिए महिला को ,एक रिपोर्ट तक लिखवाने के लिए कितनी तकलीफ सहनी पडी । कुल मिलाकर इस बिगड़ते सिस्टम को पुलिस के आलाधिकारी को पटरी पर लाना होगा




