
1 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं पहाड़ की बेटी
भावना के एक वायरल वीडियो
और मिले हैं 24 लाख से अधिक हार्ट्स
लोग वीडियो देखकर हो जाते हैं हैरान
कि यह किसी लड़के ने बनाया है या लड़की ने
लगभग 4 00 से अधिक पहाड़ी वीडियो बनाए हैं टिक-टॉक पर भावना ने
सबसे ख़ास बात ये है कि
हमारी पहाड़ी वेशभूषा पहनकर, पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली, मराठी, बिहारी, नेपाली और हिमाचली भाषा में है टिक-टॉक के वीडियो
तो ख़बर ख़ास ये है कि -10 वीडियोस के व्यूज हैं 1 मिलियन पार हो चुके है।
“उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, मातृभूमि यो मेरी पितृभूमि, ओ भूमि तेरी जय जयकारा, म्यर हिमाला…” इंसान दुनिया में चाहे कहीं भी रह रहा हो लेकिन जब उसके मन में अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम उमड़ता है तो वह अपनी मातृभूमि के लिए कुछ ना कुछ करने के लिए जरूर प्रेरित हो जाता है। कुछ ऐसा ही भाव पैदा हुए दिल्ली में रहने वाली भावना चुफाल के मन में।

आपको बता दे कि
मूल रूप से पिथौरागढ़ के थल के नापड़ गाँव की रहने वाली पहाड़ की बेटी भावना वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है।
ओर उनके पिता गोविंद सिंह चुफाल एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है व माता गंगा देवी एक सफल ग्रहणी हैं।
बोलता उत्तराखंड को
भावना ने बताया कि वे अभी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्पोर्ट्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
लगभग एक साल पहले उनके मन में टिक-टॉक पर आईडी बनाने का ख्याल आया।
ओर हुआ कुछ यूँ कि उनके सारे दोस्त अपनी भाषा में वीडियोस बनाकर टिक-टॉक पर अपलोड किया करते थे। तो एक दिन उन्होंने भी सोचा कि उनको भी अपने पहाड़ की संस्कृति को दर्शाने के लिए कुछ वीडियो बनाने चाहिए। फिर क्या था वे टिक-टॉक पर एक के बाद एक वीडियो बनाती चली गई और एक दिन उनका “ब्वॉय लुक” वाला वीडियो वायरल हो गया।

वो उस तेज़ी के साथ जिसे कभी उसने सोचा भी ना था
जी हां अभी तक जिसे टिक-टॉक पर 1 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और जिसे 24 लाख लोगों ने हार्ट्स भी दिया है। आज उनकी प्रसिद्धि का आलम यह है कि उनके टिक-टॉक पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
ओर वे अभी तक 4 00 से भी अधिक वीडियो पहाड़ी भाषा में बना चुकी हैं।

भावना ने पहाड़ी वेशभूषा खासकर पिछौड़ा और नथ पहनकर पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली, मराठी, बिहारी, नेपाली और हिमाचली भाषा में भी टिक-टॉक वीडियो बनाये हैं।
उनके कुछ वीडियो को देखकर तो अक्सर दर्शक भ्रम में पड़ जाते हैं कि ये वीडियो किसी लड़के ने बनाया है या लड़की ने। दर्शकों द्वारा उनके “ब्वॉय लुक” व “गर्ल लुक” को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। उनका पहाड़ी वीडियो आते ही उनके फॉलोअर्स में उन्हीं की तरह वीडियो बनाने की होड़ मच जाती है।
उन्हें हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड की संस्कृति पर हो रहे कार्यक्रम में बुलाया था जिसमें उन्हें तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।
बहराल बोलता उत्तराखंड की टीम की तरफ से भावना को बहुत बहुत शुभकामनाये।
की आप लगातार उत्तराखंड के
रीति रिवाज, खान पान,
लोक संस्कृति, कला, भासा ,अपनी बोली
अपनी पहचान को आगे बढ़ाए ओर इसका खूब सारा प्रचार करे।







