
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्रं अनिल बलूनी जी से आज केंद्रीय कानून व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, व राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा ने मुंबई में भेंट की।
आपको मालूम ही है कि उत्तराखंड के पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं व मुंबई में उनका उपचार जारी र है।
वही आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा वे अनिल बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी बलूनी से भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पार्टी कार्य में सक्रिय होने की कामना की।
बता दे कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट द्वारा भी पहाड़ पुत्रब बलूनी जी के स्वास्थ्य की कामना की है
बोलता उत्तराखंड का पूरा परिवार
ओर पूरा उत्तराखंड भी लगातार पहाड़ पुत्र बलूनी जी के स्वस्थ होने की कामाना करता है।














