
दुःखद ख़बर उत्तराखंड के पहाड़ से है जहां दर्दनाक हादसे ने हस्ता खेलता दो घर उजाड़ दिया बता दे कि मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर तालजामण, छेनागाड़ के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई दुःखद जबकि नवजात समेत दो लोग घायल है आज सोमवार को डोभा-डडोली गांव से विवाहिता सुमन देवी जी उम्र 25 साल पत्नी सुनील रावत और उनके नवजात बच्चे को मायके ले जाने के लिए उसकी मां सरोजनी देवी और उसका भाई गिरीश राणा उम्र 28 साल पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा, देवर-गुप्तकाशी गए हुए थे।

ओर आज दोपहर लगभग 12 बजे वे डोभा से देवर के लिए रवाना हुए। लेकिन लगभग साढ़े 12 बजे उनकी आल्टो कार तालजामण, छेनागाड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जहां सुमन और उसके भाई गिरीश की मौके पर मौत हो गई दुःखद।
जबकि उनकी माता और मृतका का नवजात पुत्र घायल है
इस दुःखद सूचना पर वहां के थानाध्यक्ष आरके कौशल के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया
इस दुःखद घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है पूरे गाँव मैं सभी की आंखों मैं आंसू है ।दुःखद है एक माँ ने इस हादसे मैं अपने बेटा बेटी को खो दिया।
तो एक नवजात ने अपनी माँ को।
ओर गिरिश के परिवार ने सब कुछ।
तो सुनील का हस्ता खेलता परिवार उजड़ गया।
इन दो भाई बहनों की दुःखद आकाल मौत कही जिंदगी को जिंदगी भर का दर्द दे गई।
है ऊपर वाले।
रहम करना इनके परिवार पर जो हुवा बहुत दुःखद है तूने ही इनके परिवार को दर्द दिया है तू ही रहम कर।





