
आपको बता दे कि उत्तराखंड के नैनीताल में कालाढूंगी रोड पर मंगोली के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है ओर इस सड़क हादसे में गुजरात से आए 11 पर्यटक घायल हो गए हैं जानकारी अनुसार . तीन पर्यटकों को नैनीताल के बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में भर्ती किया है तो 8 पर्यटकों को इलाज के लिए कालाढूंगी भेजा गया है
वही ख़बर है कि कुछ पर्यटक गम्भीर रुप से घायल हैं. नैनीताल लाए गए तीनों गुजराती पर्यटकों का फिलहाल इलाज चल रहा है जिनको खतरे से बाहर बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले ये पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद वापस लौट रहे थे की तभी ये सड़क हादसा हो गया जानकारी है कि कालाढूंगी में मंगोली के पास दुर्घटनाग्रस्त टैंपो ट्रैवलर के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी. गाड़ी तो खाई में गिरी ही पर्यटकों से भरा टैम्पो-ट्रैवलर भी 20 फीट गहरी खाई में गिर गया।

जानकारी ये भी आई कि खाई में गिरने के बाद पर्यटकों की गाड़ी एक पेड़ से टकराकर अटक गई. जिससे इन लोगो की ज़िंदगी बच गई वरना इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।
इस दुर्घटना के बाद जिन तीन पर्यटकों को सड़क पर निकाला गया था उनको नैनीताल के शिक्षा अधिकारी अपने वाहन से अस्पताल तक ले आए थे. यहां उन्हें नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है
बहराल सबका इलाज़ जारी है पर खाई में गिरने से टैंपो-ट्रैवलर मैं सवार 11 गुजराती पर्यटक घायल है।





