केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी की महत्वपूर्ण भेंट आपके लिए थी , ताकि आपका समय और पैसा दोनो कम लगे

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर काशीपुर से धामपुर के बीच नई रेल लाइन के शीघ्र निर्माण का विषय रखा। वही मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जल्द स्वीकृति प्रदान करेंगे।

mostbet

बता दे कि पहाड़ पुत्र सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री गोयल से उनके रेल भवन स्थित कार्यालय में भेंट की और उन्हें अवगत कराया कि गढ़वाल और कुमाऊं के बीच काठगोदाम से देहरादून को जाने वाली रेल का मार्ग रामपुर मुरादाबाद होकर जाता है। मुरादाबाद व्यस्त जंक्शन है जिस कारण ट्रेनों को कई घंटे आउटर पर खड़े रहना पड़ता है।

पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने कहा कि काशीपुर से धामपुर लगभग 70 किलोमीटर नई रेल के निर्माण से यात्रियों का लगभग 50 किलोमीटर दूरी कम तय करनी पड़ेगी और उनकी यात्रा का लगभग 2 घंटे समय पूरा बचेगा।

वही सांसद बलूनी जी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास के नये आयाम जुड़े हैं। आजादी के बाद पहली बार उत्तराखण्ड की जनता में विश्वास जगा है कि उनके विकास की चिंता की जा रही है।*

वही इस भेंट के दौरान रेल मंत्री जी ने कहा कि उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है और इस महत्वपूर्ण विषय पर भी प्रगति होगी। माननीय रेल मंत्री जी ने स्वयं सांसद बलूनी को आमंत्रित किया कि एक बार इन सभी योजनाओं के लिए उत्तराखंड चलकर चर्चा करते हैं।

वही पहाड़ पुत्र सांसद बलूनी ने कहा इस रेल लाइन के निर्माण से गढ़वाल कुमाऊं के बीच यात्रा की दूरी घटेगी आम जनता को राहत भी मिलेगी और काशीपुर तथा धामपुर रेल जंक्शन का विस्तार होने से स्थानीय व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
बोलता उत्तराखंड की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी हमे मालूम है कि  आपके माध्य्म से किये जा रहे प्रयास हमको  जल्द धरातल पर हमको   दिखेगा  क्योंकि यही तो है आपकी पहचान

बोलो कम और करो ज्यादा

धन्यवाद आपका ।
सुभकामनाये आपको।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here