
ख़बर देहरादून से है जहा एक छात्र ने नशीला पदार्थ खिलाकर एलएलबी की प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। ख़बर है कि पीड़िता की शिकायत पर उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है वही कल देर रात पुलिस ने आरोपी छात्र को दबोच लिया है। जिसको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी अनुसार पुलिस ने जो बताया उसके अनुसार राजस्थान की इस छात्रा ने एक माह पहले देहरादून के एक निजी संस्थान में एडमीशन लिया था। फिर वही पास के फ्लैट में रहते हुए उसकी सीनियर छात्र से दोस्ती हो गई।
बता दे कि आरोप ये है कि 26 अगस्त की रात सीनियर छात्र ने अपने कमरे में पार्टी देने के बहाने उसे बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर डाला।
फिर जब छात्रा होश में आई तो छात्रा को इसका अहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जो राजस्थान मैं रहते है और जानकारी मिलते ही देहरादून परिजन पहुंचे। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने प्रेमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

वही एसपी सिटी श्वेता चौबे ने मीडिया को बताया कि पीड़िता नाबालिग हैं। जिसकी वजह से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। देर रात पुलिस ने आरोपी छात्र को दबोच लिया है। आरोपी छात्र बुलंदशहर का रहने वाला है।
बहराल आज के दौर मैं किसी पर भी जल्दी से विस्वास नही किया जा सकता है तभी तो हम आये दिन आप से कहते है सावधान रहें ,सतर्क रहें , जागरूक रहे।




