
उत्तराखंड मैं चाय वाले के बेटे को मिला एक करोड़ सालाना पैकेज का ऑफर, पूरी ख़बर जरूर देखें ।
आपको बता दे ख़बर उत्तराखंड से है जहा चाय की दुकान चलाने वाले उत्तराखंड के मोहन सनवाल के बेटे सचिन सनवाल को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दे कि बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज भीमताल के बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र सचिन का चयन कनाडा की बहुराष्ट्रीय कंपनी ऐरोफ्लोट एविएशन के लिए हुआ है। ये ख़बर सुनकर पूरे परिवार मै ख़ुशी का माहौल है
ख़बर विस्तार से सचिन को कंपनी भारतीय रुपयों के अनुसार सालाना एक करोड़ रुपये का पैकेज देगी। वही जानकारी अनुसार कंपनी ने उन्हें सालाना पैकेज के साथ अन्य व्यय देने का नियुक्ति पत्र भेजा है। वही संस्थान के निदेशक डॉ.बीएस बिष्ट ने बताया कि सचिन मेधावी छात्र है। उनके माता-पिता को कॉलेज बुलाकर बधाई दी गई है
वही आपको बता दे कि इससे पहले भी कॉलेज के छात्र मुनीर खान का चयन सर्न लैब स्विट्जरलैंड में वैज्ञानिक के पद पर हो चुका है। दोनों छात्रों की डिग्री जून-2019 में पूरी हो जाएगी। कॉलेज के अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ.श्रीकृष्ण जोशी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनएस चौधरी, कुलसचिव डॉ.अनीता रावत और प्रबंधन ने भी बधाई दी है।
मीडिया को सचिन ने बताया कि वह घर पर रोज नियमित छह घंटे पढ़ाई करते हैं। ओर अंग्रेजी सुधारने के लिए उसने काफी मेहनत की। एक मध्यम वर्गीय परिवार सचिन तालुख रखते है । आपको बता दे कि उनके पिता मोहन सनवाल भीमताल बाजार में छोटा सा रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसमें चाय एवं अन्य सामान बेचते हैं, जबकि मां रेनू सनवाल गृहणी हैं।
वही उनकी छोटी बहन आकांक्षा सनवाल ने 12वीं की परीक्षा दी है। सचिन ने 12वीं तक की पढ़ाई लेक्स इंटरनेशनल स्कूल से की है। मीडिया को सचिन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद उनका ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ था। उन्हें जुलाई से अगस्त तक ज्वाइन करने को कहा गया है।
ओर वह अब पासपोर्ट और वीजा बनाने की तैयारी में पुरी तरह जुटे हैं। सचिन के अनुसार उनका चयन ऐरोफ्लोट एविएशन की कास्केड एयरोस्पेस के लिए हुआ है। इस कंपनी का मुख्यालय 1337 टाउन लाइन रोड अबोटसफोड, बीसी कनाडा में है।बहराल सचिन के साथ साथ उनके पूरे परिवार को बोलता उत्तराखंड की सुभ कामनाये ओर राज्य के युवाओं को भी एक सन्देस की कर्म करते जा फल अवश्य मिलता है





