
ख़ास खबर :
कोरोना: सिद्धबली, कैंचीधाम, बैजनाथ और जागेश्वर धाम समेत सभी बड़े मंदिर 31 मार्च तक बंद
ख़ास ख़बर : कार्बेट पार्क, नैनीताल जू, बिनसर सेंचुरी और मृग विहार जाने पर भी लगाई गई रोक
ये भी जाने : बिना स्वास्थ्य जांच कराए नेपाल से भारत आने वाले लोगों के प्रवेश पर है पाबंदी
ये भी सुने : ऋषिकेश में नदी तट पर सामूहिक गंगा आरती पर रोक, चौरासी कुटिया भी बंद
जी हा कोरोना वायरस के चलते गढ़वाल और कुमाऊं में एक तरह से कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। सभी पर्यटन स्थलों के अलावा मंदिरों में भी पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं नेपाल सीमा से बिना स्वास्थ्य जांच कराए हुए कोई भी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। एक तरफ जहां सिद्धबली बाबा मंदिर बंद कर दिया गया है तो वहीं, कैंचीधाम, बैजनाथ और जागेश्वर में भी 31 मार्च तक पर्यटकों की एंट्री बैन कर दी गई है।
बता दे कि मंगलवार को अल्मोड़ा के स्मारक, पुरास्थल और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संग्रहालयों को पर्यटकों के लिए 31 मार्च तक बंद करने के आदेश हुए हैं। केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाह के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने जागेश्वर धाम, संग्रहालय, कटारमल और द्वाराहाट समेत जिले के करीब 12 मंदिरों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने पर आदेश जारी किया है।
उधर, केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने बैजनाथ धाम में भी दर्शन पर पाबंदी लगा दी है। इसके चलते यहां आए कई पर्यटक बगैर दर्शन किए लौट गए। शासन के आदेशानुसार मंदिर के पुजारी ही सुबह-शाम पूजा करेंगे। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, कुमाऊं भर में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद हैं।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा मंदिर को 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है, जबकि मंदिर के पुजारी मंदिर में नियमित रूप से पूजा अर्चना करते रहेंगे।
इसके अलावा ज्चालपा देवी मंदिर और यमकेश्वर का प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में भी 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के दर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। ऋषिकेश में नदी तट पर सामूहिक गंगा आरती पर रोक, चौरासी कुटिया भी बंद
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए ऋषिकेश में नदी तट पर सामूहिक गंगा आरती पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं उत्तराखंड के प्रसिद्ध मेले झंडेजी, मां पूर्णागिरि का भी समय से पहले समापन कर दिया गया है।
इस बार चंपावत में चैती मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड में प्रदर्शन, शादी और धार्मिक आयोजनों में 50 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है। देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बीटल्स आश्रम चौरासी कुटिया 31 मार्च तक सैलानियों के लिए बंद
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने प्रदेश में कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए वन विभाग को बीटल्स आश्रम चौरासी कुटिया को बंद करने के निर्देश दिए। मंगलवार को यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने प्रदेश में कोरोना वाइरस की आशंका को देखते स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किए जाने वाले आयोजन पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए ।
इसके अलावा पर्यटक क्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने के निर्देश विधायक ऋतु खंडूड़ी ने दिया है। इस क्षेत्र मे सभी होटल, धर्मशालाओं, आश्रमों को 31 मार्च तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।




