ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान से बढ़ा एसजीआरआर का गौरव, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी शुभकामनाएं

ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान से बढ़ा एसजीआरआर का गौरव, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी शुभकामनाएं

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रतियोगिताओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कॉलेज के छात्र विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

एसजीआरआर पीजी काॅलेज के वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुँवर भी छात्र हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से कॉलेज में नए पुस्तकालय, कैंटीन, प्रिंसिपल कार्यालय, लेखा विभाग तथा छात्रसंघ कार्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही खेल मैदान के सौंदर्यीकरण एवं विकास का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

छात्रसंघ अध्यक्ष श्री बलबीर कुँवर के आग्रह पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने पी.जी. कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं को, जो स्नातक के बाद विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, शैक्षणिक शुल्क में 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप/छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के इस छात्र हितैषी फैसले से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। छात्रों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उनके सपनों को नई उड़ान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here