
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र कोरोना संक्रमित : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेंद्र के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ,बोले
आपके आत्मबल, जीवटता, जुझारूपन एवं धैर्य से पूरित व्यक्तित्व के समक्ष कोरोना संक्रमण का परास्त होना निश्चित है
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है
Yogi Adityanath
@myogiadityanath
उन्होंने ट्वीट किया है कि
आपके आत्मबल, जीवटता, जुझारूपन एवं धैर्य से पूरित व्यक्तित्व के समक्ष कोरोना संक्रमण का परास्त होना निश्चित है
बाबा श्री केदारनाथ जी के आशीर्वाद से आप शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
आपको बता दे कि
मुख्यममंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह मुख्यतमंत्री त्रिवेंद्र ने राज्यम में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर दोनों मंडलायुक्तों और सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर रहे थे, जिसमे उन्होंने महत्वपूर्ण दिशानीर्देश दिए।
इसके थोड़ी ही देर बाद मुख्यजमंत्री त्रिवेंद को कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट मिली. जिसमे उन्हें जानकारी मिली कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं.
फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने तत्काल खुद ट्वीट कर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, ‘आज मैंने कोरोना टेस्ट् कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और कोई लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टतरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मुख्यममंत्री ने अनुरोध किया कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे स्वायं को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं।’
बता दें कि मुख्यवमंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्योमंत्री सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी कोविड टेस्टन कराया गया है।
मुख्य मंत्री के कोरोना से संक्रमित होने के बाद 21 दिसंबर से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र में उनकी मौजूदगी नहीं रहेगी। इससे पहले मुख्यरमंत्री ने हाल ही में कौशिक को विधानसभा सत्र में संसदीय कार्यों और अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देने के लिए अधिकृत कर दिया था।
वहीँ सीएम त्रिवेंद्र के संक्रमित होने के बाद से सोशल मीडिया पर आम जन से लेकर ख़ास तक सभी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री धन सिंह रावत, अरविन्द पाण्डेय, भाजपा के तमाम विधायक समेत अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
बोलता उत्तराखंड परिवार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है.










