
उत्तराखंड के पौड़ी मै पुलिस ने पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, तीन लोग गिरफ्तार
जी हा उत्तराखंड के पौड़ी में आज थाना देवप्रयाग पुलिस ने शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा। बता दे कि पुलिस ने रामकुंड चौराहे पर चेकिंग के दौरान 560 पेटी अवैध शराब बरामद की। वही जानकारी के अनुसार, इस मामले में तीन अभियुक्त भी गिरफ्तार हुए हैं।
बता दे कि तीनों पर आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम के लिए ईनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि पौड़ी जिले में साल 2020 में अवैध शराब की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।
इस शराब की कीमत लगभग 40 लाख से अधिक की बताई जा रही है। बता दे कि अवैध शराब को आलू के बोरों के नीचे ट्रक में भर कर चमोली क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने अवैध शराब बरामद करने वाली टीम को ढाई हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ख़बर है कि पंजाब के अंबाला से चमोली क्षेत्र में बेचने के लिए लाए जा रहे अवैध शराब के जखीरे को देवप्रयाग में बाहर बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को नियमित चैकिंग के दौरान पकड़ लिया। एसएसपी दलीप सिंह ने बताया कि देवप्रयाग रामकुंड तिराहे पर पौड़ी की ओर आ रहे एक ट्रक से 560 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि ट्रक पर चमोली जनपद की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। जबकि ट्रक का असली नंबर पंजाब का था।





