देहरादून से बड़ी खबर: जब भी पार्टी छोड़ने का मन बनाएंगे तो उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा, बोले- भाजपा के मंत्री हरक सिंह रावत

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मकार बोर्ड को लेकर चल रहे विवाद में जुबानी जंग फिर तेज हो गई है। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वर्तमान अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल पर सवाल खड़े किए है साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए है।

हरक सिंह रावतउन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत भले ही मुख्यमंत्री बन गए हो लेकिन हकीकत में उनका अनुभव कुछ भी नहीं है । वे उनसे जूनियर रहे हैं और 2017 के चुनाव तक तो त्रिवेंद्र सिंह का कहीं नाम भी नहीं था। उन्होंने कहा कि वे भाजपा में है और भाजपा के लिए ही काम कर रहे हैं लेकिन जब भी पार्टी छोड़ने का मन बनाएंगे तो उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा ।

हरक सिंह रावत ने सीएम त्रिवेंद्र पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होते ही उन्हें विधानसभा चुनाव करवाने के लिए जानबूझकर ऐसी सीट दी गई जहां से वे चुनाव हार जाएं । यही रही उन्हें कमजोर करने के लिए भी सरकार आने के बाद कई षड्यंत्र किए गए ।

भाजपा में त्रिवेंद्र सरकार के दौरान हरक सिंह रावत के कामों को जानबूझकर उलझाया गया साथ ही उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने और फसाने की भी कोशिश की गई । इसके लिए हरक सिंह रावत सीधे तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को दोषी मानते हैं । इस पूरे षड्यंत्र में शमशेर सिंह सत्याल का इस्तेमाल त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया … अपने खिलाफ हो रही राजनीति से क्षुब्ध हरक सिंह रावत ने इन बातों को दोहराया । हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें सीधी और दो टूक राजनीति करना पसंद है लेकिन उनके खिलाफ षड्यंत्र करते हुए उन्हें काम करने से रोका जा रहा है । उन्होंने कहा कि वे भाजपा में है और भाजपा के लिए ही काम कर रहे हैं लेकिन जब भी पार्टी छोड़ने का मन बनाएंगे तो उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here