वाह री मेरी रेल, जाना था नई दिल्ली, पहुंच गए पुरानी दिल्ली

एक तरफ सरकार रेलवे की व्यवस्था में सुधार की बात करती है। लेकिन दूसरी तरफ ऐसे मामले सामने आते हैं जिससे सरकार के दावों पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ताज़ा मामला देश की राजधानी से सामने आया है।

हुआ यूं कि पानीपत से आने वाली ट्रेन संख्या 64464 को सुबह 7.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचना था। लेकिन नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने के बजाय पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इस घटना से ट्रेन में सफ़र कर रहे यात्री हैरान हो गए। वहीं तय समय तक ट्रेन के स्टेशन पर नहीं आने पर लोग पूछताछ करने लगे।

mostbet

 

जब रेलवे अधिकारियों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए। जांच में पता लगा कि ट्रैक में गलती से परिवर्तन किए जाने कारण ट्रेन सुबह 7.50 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है। गलती का अहसास होने पर ट्रेन को तत्काल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भेजा गया। रेलवे ने इस मामले में एक कर्मचारी को निलंबित कर जांच शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here