वो पिता जिसने अपनी 7 साल कि बेटी को ताबड़तोड़ चाकू के वार से मौत के घाट उतार दिया अब सलाखों के अंदर

आपको बता दे कि देहरादून मे सात साल की बेटी को मौत के घाट उतारने वाले खूनी पिता विक्टर डेनियल थॉमस के खिलाफ रायपुर पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आपको बता दे कि पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी की दूसरी पत्नी के खिलाफ भी साक्ष्य छिपाने के आरोप में चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल की है।
ख़बर विस्तार से आपको बता दे कि 17 अप्रैल को रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में यह हत्याकांड खुलकर सामने आ गया था। पुलिस की माने तो विक्टर डेनियल थॉमस ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी शिवानी से तीन बेटियां एंजिला , एलिना , और अबी थीं। जबकि दूसरी पत्नी माही से उसे कोई संतान नहीं थी।
वह दोनों पत्नियों व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। पर ये विक्टर शराब पीने का आदी थी, जिससे उसकी पहली पत्नी शिवानी खासी नाराज रहती थी। एक दिन वह बच्चों को उसके पास छोड़कर चली गई, जिसकी उसने रायपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शिवानी जब काफी दिनों तक घर नहीं लौटी तो उसने तीनों बच्चों को मारने की योजना बना ली।
घर में मौजूद खून उसकी बेटी एलिना का ही था

mostbet


गत 16 अप्रैल की रात में उसने घर में नूडल्स बनाए और उसमें नशीला पदार्थ डालकर सभी बच्चों व माही को खिला दिए। सभी बच्चे नशे में हो गए, लेकिन इसी बीच एलिना मां को याद कर जोर जोर से रोने लगी।
बस फिर क्या था इस पर विक्टर गुस्सा हो गया और उसने चाकू से एलिना को गला रेतकर मार डाला। पुलिस के अनुसार जिस वक्त घटना हुई विक्टर की दूसरी पत्नी माही होश में थी। इसके बाद उसने रायपुर के जंगल में एलिना का शव फेंक दिया। अगले दिन संदेह के आधार पर जब एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया । 
आपको बता दे कि सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फोरेंसिक जांच भी कराई, जिसमें साबित हुआ कि घर में मौजूद खून उसकी बेटी एलिना का ही था। पुलिस जांच में सामने आया कि एलिना का शव ठिकाने लगाने में माही का भी हाथ है।
फिर सभी जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने विक्टर डेनियल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), आईपीसी 201 (साक्ष्य छिपाने) और आईपीसी 328 (खाने में जहर देना) के आरोप में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है। जबकि इस मामले में उसका साथ देने के आरोप में माही डेनियल को आईपीसी 201 (साक्ष्य छिपाने) और आईपीसी 120 (आपराधिक षड्यंत्र रचने) का आरोपी बनाया गया है। देहरादून मे दिल दहलाने वाली इस दुःखद ख़बर ने सबको सदमे मे डाल दिया था कि कोई पिता ऐसे भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here