
उत्तराखंडः पांच प्रतिशत डीए को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, तैयारी में जुटा वित्त विभाग। तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली हुई शानदार।
डेढ़ लाख से अधिक कर्मियों को अलग से मिलना है बोनस ।
जी हां अब राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स की दीपावली खूब जगमग होगी क्योंकि त्रिवेंद्र सरकार ने डीए को मंजूरी दे दी है आपको बता दे कि लगभग एक हजार करोड़ रुपये के व्यय भार को किनारे करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगभगग तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली से पहले पांच प्रतिशत डीए के भुगतान का फैसला लिया है बधाई हो आपको
आपको बता दे कि डीए वेतन में ही लग कर आता है लिहाजा अब कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन मिल जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।वही जानकार कहते है कि यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश में बोनस के हकदार 1.60 कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही बोनस मिल जाएगा वहीं कर्मचारियों और पेंशनर्स ने त्रिवेंद्र सरकार का धन्यवाद कहा है। चलो फिर अब आप मनाओ हैप्पी दिवाली।





