
श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज जी के फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की ठगी को दिया अंजाम ।
जाली मुख्तारनामा बनाकर श्री दरबार साहिब की जमीन बेचने का मामला
डीजीपी, सीएम , से शिकायत पर भी अब तक कोई कार्यवाही नही ,पनपा संगतो में आक्रोश।
उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय
झंडे जी का मेला भी 13 मार्च से
हो रहा है शुरू।
देश-विदेश से लाखों की तादात मै पहुंचेगी संगते ।
ख़बर है कि
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महंत देव दास जी महाराज के फर्जी दस्तखत कर श्री दरबार साहिब की जमीन फर्जी तरीके से बेचने को लेकर करोड़ों की ठगी करने वाले भूमाफियाओं के पूरे गैंग पर आज तक कोई कार्रवाई ना होने से श्री दरबार साहिब की संगत एवं सेवकों में भारी आक्रोश है,
ख़बर है कि थाना प्रभारी, पुलिस प्रमुख ,और (मुख्यमंत्री) तक से शिकायत के बावजूद इस पर कार्यवाही होते नहीं दिख रही है।
हम सभी जानते है कि उत्तरभारत का सबसे लोकप्रिय (आस्था का महासैलाब) झंडे जी का मेला भी 13 मार्च से शुरू हो रहा है ।
जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्री दरबार साहिब की संगते
एवं सेवकों का आना तय है।
ऐसे में दरबार साहिब के प्रबन्धक को लग रहा है कि इस बार शांति व्यवस्था बनाए रखना चुनौती हो सकती है।
वही विपक्ष आरोप लगा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था का यह हाल तब है जब शिकायत प्रदेश के किसी आम आदमी की तरफ से नहीं बल्कि देश , विदेस दुनिया भर से करोड़ो अनुयायियों वाले लगभग 350 साल पुराने उत्तर भारत के अग्रणी धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान श्री दरबार साहिब की ओर से की गई हो और श्री दरबार साहिब के सम्मान से जुड़ा है।

जब इस गंभीर मामले अमल नही हो रहा है तो आप सोच सकते है प्रदेश की आम जनता का क्या हाल हो रखा होगा??
अपने दर्शकों को बता दे कि
श्री दरबार साहिब की ओर से ठगी का पता चलने पर दस्तावेजों के साथ थाना पटेल नगर ओर थाना कोतवाली में शिकायत की गई थी,
ओर डीजीपी तक को भी इसके साथ ही प्रदेश के ईमानदार जीरो टॉलरेंस वाले मुख्यमंत्री जी को भी शिकायत भेजी गई।
पर अफ़सोस है कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा अब तक पसरा हुवा है?

ख़बर है कि देहरादून का थाना पटेल नगर भू माफियो के चुगल तले काम कर रहा है !! और सूत्र बोल रहे है कि भूमाफियाओं के खिलाफ़ कार्यवाही नही हो रही है इन भूमाफियों के गैंग के लोग खुले आम आज भी दरबार साहिब की जमीनों को फ़र्ज़ी तरीके से अपना बता कर सौदा कर रहे है जिसकी जानकारी समय समय पर मिशन को मिलती है ओर शिकयात भी की जाती है पर कार्यवाही नही होती !
जो सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।
- अपने दर्शकों को बता दें की श्री दरबार साहिब की ओर से 18 अगस्त 2018 को इस संबंध में थाना कोतवाली में शिकायत दी गई थी शिकायत पत्र में कहा गया था कि शरण दीप सिंह उर्फ एम .पी .सिंह
निवासी 90 / 8 पार्क रोड देहरादून ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज जी के जाली हस्ताक्षर करके नकली पावर ऑफ अटॉर्नी
यानी
(मुख्तारनामा) बनाकर शहर के कई लोगों से श्री दरबार साहिब के नाम पर करोड़ों रुपए लिए हैं
ओर इस बात का पता चलते ही
श्री दरबार साहिब प्रबंधन ने
शरण दीप सिंह उर्फ एम .पी .सिंह
निवासी 90 / 8 पार्क रोड देहरादून
के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी
इसका प्रकाशन राज्य के समानित
अखबारों समाचार पत्र व टीवी मीडिया में भी इसको बताया गया था उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन अब तक इस पूरे मामले में इस भूमाफिया गैंग का पूरा पता लगा कर उनको सलाखों के अंदर तक नही पहुचा पाया है।
श्री दरबार साहिब प्रबंधन का कहना है कि रोहित त्यागी निवासी रामबाग हरबर्टपुर देहरादून,
महेश सैनी निवासी devrishi Enclave, फ़ेज़ 2 टीएचडीसी देहरा खास,
जगदीश चौहान निवासी राजपुर रोड किशनपुर देहरादून, व रविन्द्र भट्ट ने श्री दरबार साहिब में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि शरणदीप सिंह उर्फ एमपी सिंह ने उनसे करोड़ों की रकम ठगी है।
इस सब के बावजूद जब इस पूरे गम्भीर प्रकरण पर कोई मजबूत ठोस कार्यवाही भूमाफियों के गैंग पर नही हुयी तो फिर
28 जनवरी 2019 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया जिसकी प्रति जिलाधिकारी देहरादून, एसएसपी देहरादून, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहरादून, एस आईटी प्रभारी देहरादून को भी भेजी गई लेकिन हुआ कुछ इस मामले मैं आज तक।
ओर ख़बर है कि शरणदीप सिंह उर्फ एमपी सिंह कि तमाम साथी आज भी लोगो से दरबार साहिब की जमीन धोखे से बेचने के गहरी साजिश रच रहे है ।
ओर भूमाफिया गैंग और भी ऐसे धोखा धड़ी के काम को अंजाम देने की फिराख मै है।
सूत्रों से मालूम चला है कि इस मामले की जांच को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्य्म से 28 जनवरी 2020 को पटेल नगर थाना उप निरीक्षक को आदेशित एवं क्षेत्र अधिकारी सदर को निर्देशित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
ख़बर है कि फिर जिसके बाद।
लगभग डेढ़ साल तक कार्रवाई न होते देख 5 फरवरी 2020 को डीजीपी उत्तराखंड को फिर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब प्रबंधक की ओर से कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया लेकिन फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला ।
श्री दरबार साहिब प्रबंधन का कहना है कि 13 मार्च को हर साल की तरह इस वर्ष भी झंडे जी का मेला शुरू हो रहा है जिनमें लाखों की संख्या में संगते एवं सेवकों का आना तय है ।
वहीं जाल साज कर श्री दरबार साहिब की जमीने खुर्द करने के
वाले शरणदीप सिंह और एम पी सिंह तो पुलिस की हिरासत में है लेकिन उसके गैंग लोग या उसके साथी खुलेआम आज भी शहर में घूम रहे हैं जिनको अब तक पकड़ा नहीं गया है
ऐसी स्थिति में शांति भंग ना हो अतः पुलिस प्रशासन को शांति बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द
जाल साजी के आरोपियों पर बडी कानूनों कार्रवाई करनी चाहिए।
श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज जी के जाली साइन करके नकली पावर ऑफ अटॉर्नी बनाना कोई छोटा अपराध नहीं सरकार ।

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब , श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज जी में आस्था रखने वाले लाखों की तादात में उनके अनुयाई संगतों
मैं काफी आक्रोश है इस बात को लेकर।

और इन सभी मुद्दों पर दरबार साहिब के व्यवस्थापक ने एक बार फिर 5 फरवरी 2020 को उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखकर गुहार लगई है कि डेढ़ साल से
चल रहे इस मामले मै एमपी सिंह एवं उनके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएं ।
बहरहाल अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन आगे क्या कुछ कार्रवाई करता हुवा नजर आता है।
बहराल मिशन को उम्मीद है कि इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी गंभीरता से संज्ञान लेगे ओर उचित दिशा निर्देश अधिकारियों को देगे।















