
उत्तराखंड: डॉक्टर बनने वालो के लिए अच्छी खबर, बढ़ेगी एमबीबीएस की 100 सीटें !
ख़बर है कि उत्तराखंड में इस साल एमबीबीएस की 100 सीटें और बढ़ सकती हैं। अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमसीआई के निरीक्षण के बाद की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बता दे कि फिर इसके बाद कॉलेज में इंस्ट्रूमेंट्स की खरीदारी और फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
आपको बता दे कि सरकार ने चार वर्ष पहले अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। पर कुछ माह बाद बजट के अभाव में कॉलेज का निर्माण कार्य अटक गया था। इसके बाद सरकार ने गत वर्ष कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी थी। प्रिंसिपल ने निर्माण का काम अपने हाथ में लिया।
वही इस दौरान सरकार ने मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पद भी सृजित कर दिए। एमसीआई ने निरीक्षण करने के बाद कॉलेज की खामियों की कंप्लायंस रिपोर्ट भी भेज दी। पदों पर आचार संहिता के चलते भर्ती नहीं हो पाई थी। कंप्लायंस रिपोर्ट का जवाब भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, राज्य और केंद्र सरकार इस मेडिकल कॉलेज को इसी साल से शुरू करना चाहती हैं।
जो एक बहुत अच्छे बात है
बता दे कि सरकारी कॉलेजों में यह हो सकती हैं सीटें
कॉलेज का नाम एमबीबीएस सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 100
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 150
राजकीय अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा 100
वही डॉ. आरजी नौटियाल जी जो प्रिंसिपल है अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज इस साल शुरू होता है तो 85 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। दरअसल, इस कॉलेज में 100 सीटें मिलेंगी, जिसमें से 15 सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत भरी जाएंगी और 85 सीटें राज्य कोटे के तहत भरी जाएंगी। कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ इंस्ट्रूमेंट्स और फैकल्टी की भर्ती शुरू की जा रही है। एमसीआई की कंप्लायंस रिपोर्ट का जवाब भेजा जा चुका है। अब केवल एमसीआई से अनुमति का इंतजार है।ओर इसी साल से एमबीबीएस शुरू करने की तैयारी है। बहराल उत्तराखंड का पहाड़ तो ये कहता है कि आप उत्तराखंड में डॉक्टर बने।
खूब नाम कमाए।
पर मेरे उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कम से कम 5 साल अपनी सेवाएं जरूर दे।






