उत्तराखंड : यहां कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवती से पहले शादी की फिर दुष्कर्म युवती ने पुलिस को दी तहरीर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : यहां कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवती से पहले शादी की फिर दुष्कर्म युवती ने पुलिस को दी तहरीर मुकदमा दर्ज


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

बता दे कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि महादेव कॉलोनी, गुरुद्वारे के पीछे रहने वाले हिमालय पुत्र रामाधीश तथा उसकी मां चंचल उसे एक मंदिर में ले गए और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी कर ली। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी हिमालय उसका पड़ोसी है वह उसको अपनी मुंह बोली बहन मानता था जिनके विश्वास में आकर वह उनके साथ मंदिर चले गई वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया होश आने पर उसने देखा कि उसके गले में मंगलसूत्र पहन रखा था और मांग भी भरी हुई थी ,आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506, 328 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
युवती को मंदिर में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि महादेव कॉलोनी, गुरुद्वारे के पीछे रहने वाले हिमालय पुत्र रामाधीश तथा उसकी मां चंचल उसे एक मंदिर में ले गए और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी कर ली। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506, 328 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here