
रूद्रप्रयाग में मारा गया आदमखोर गुलदार, मरते समय की टीम पर हमला करने की कोशिश
शिकारियों की गोली से घायल गुलदार ने आज सुबह दम तोड़ दिया
रूद्रप्रयाग।
बता दे कि बीते शनिवार की रात अगस्त्यमुनि के सिल्ला ब्राह्मणगांव के जाबर तोक में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने व झटगड़ गांव में एक महिला को घायल करने के बाद आदमखोर घोषित हुए गुलदार को वन विभाग के शूटरों ने मार गिराया है, घायल गुलदार ने शूटरों पर भी हमला भी किया।
बता दे कि शिकारियों की गोली से घायल गुलदार ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया, रविवार को घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में शिकारी जॉय हुकील, अजहर खान और जहीर बख्सी ने बंदूक के साथ पोजीशन ली, और मध्य रात्रि को आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को मार दिया है।
गुलदार को गोली लगने के बाद वह घायल हो गया था, उसने वन विभाग की टीम पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन सोमवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। गुलदार को शूट करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वही स्थानीय लोगों ने तुरन्त कार्यवाही के लिए केदारनाथ विधायक मनोज रावत व वन विभाग, शिकारियों का धन्यवाद दिया है।







