उत्तराखंड में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहना है हमको पहाड़

उत्तराखंड में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहना है हमको पहाड़

उत्तराखंड राज्य के कई हिस्सों में
17, 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी

mostbet

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इन तीन दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों समेत मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। यही नहीं, तमाम हिस्सो में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जिसके तहत 17 जुलाई को कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे थे। तो वही 18 जुलाई कुमाऊँ रीजन में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है हालांकि,  गढ़वाल रीजन में कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी तरह 19 जुलाई को गढ़वाल रीजन में भारी बारिश होने की आसार है हालांकि, कुमाऊँ के कुछ जगहों पर भी भारी बारिश देखी जा सकती है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 और 19 जुलाई को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए हैं।
ऐसे में अगर देहरादून समेत अन्य शहरों की बात करें तो आज सुबह से ही तमाम क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। तो वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलो में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसके अतिरिक्त अन्य पर्वतीय जनपदों में कुछ जगहों पर भारी तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here