
उत्तराखंड के युवाओ ध्यान दो 12वीं के बाद सेना में अधिकारी बनने का मौका है आपके पास ओर , आठ जून तक कर सकते हैं आप ऑनलाइन आवेदन।
आपको बता दे कि सेना में 12वीं के बाद अब अधिकारी बनने का मौका आपके पास है। ओर इसके लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दे कि आप आठ जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अब जानकारी विस्तार से आपको बता दे कि सेना में परमानेंट कमीशन के तौर पर यह भर्ती की जाती है। इसके लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होनी जरूरी है। ओर तीनों विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 70 प्रतिशत अंक का होना जरूरी है।
वही आवेदक की आयु 16.6 वर्ष से 19.6 वर्ष होनी चाहिए। तो वही इस कोर्स के तहत 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस कोर्स के तहत चार वर्ष का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद सेना में परमानेंट कमीशन प्राप्त होगा। इस कोर्स के तहत चयनितों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में प्रशिक्षण मिलेगा। ओर पासआउट होने वाले युवाओं को पहली ज्वाइनिंग बतौर लेफ्टिनेंट मिलेगी। फिर इसके बाद अनुभव के आधार पर पदोन्नति होगी।
वही भर्ती के लिए पहले मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एसएसबी होगा। एसएसबी की तिथि वेबसाइट से देख सकते हैं।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : http://www.joinindianarmy.nic.in
आप सबको सुभकामनाये





