
इंडिया में लोकप्रिय श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज को न्यूरो सर्जरी (एम‐सी.एच.) सुपर-स्पेशलिटी में मिली सीट
देहरादून।
जी हा लोकप्रिय श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उपलब्धियों में एक कड़ी और जुड़ गई है।
जानकारी अनुसार
मेडिकल काॅलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग को न्यूरो सर्जरी (एम‐सी‐एच‐) सुपर-स्पेशलिटी की एक सीट मिली है।
आपको बता दे कि श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ उत्तराखण्ड का पहला ऐसा काॅलेज है जिसे आवेदन करने के सबसे कम समय में यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
मेडिकल काउंसिल आफ इण्डिया ने एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ को पत्र जारी कर न्यूरो सर्जरी एम.सी.एच. सीट मिलने की सूचना दी है
अब इस सत्र से ही यानी (सितम्बर से) एम.सी.एच. सीट आवंटित हो जाएगी।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने न्यूरो सर्जरी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।
अभी श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में एमबीबीएस की 150 सीटें व पीजी की 94 सीटें संचालित हैं। यह उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी गौरव की बात है, अपने राज्य से न्यूरो सर्जरी की पढ़ाई करने वाले डाॅक्टरों को नए अवसर मिलेंगे व आने वाले समय में न्यूरो रोगियों को उपचार के लिए उत्तराखण्ड में ही न्यूरो के डाॅक्टरों की बड़ी टीम उपलब्ध होगी।
लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का न्यूरो सर्जरी विभाग उत्तराखण्ड सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर उपचार के लिए बेहद लोकप्रिय है।









