उद्धघाटन करने उत्तराखंड आ रहे है केंद्रीय मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के सपने को करेगे साकार ओर बोलेगी 20 हज़ार से अधिक महिलाये भाजपा सरकार जिंदाबाद


उद्धघाटन करने उत्तराखंड आ रहे है केंद्रीय मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सपने को करेगे साकार ओर बोलेगी 20 हज़ार से अधिक महिलाये भाजपा सरकार जिंदाबाद

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का सितंबर माह में शुभारंभ

 

 

 

  देहरादून में विधानसभा स्थित  सभागार में उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत
के द्वारा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की गई

इस बैठक  में मंत्री   ने कहा कि घसियारी कल्याण योजना और 670 बहुउद्देश्यी सहकारी समिति का कम्प्यूटराइजेशन सितबंर माह में किया जायेगा।
ओर इसका उद्धघाटन केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसका उद्धघाटन पौड़ी गढ़वाल या अल्मोडा में से एक स्थान पर किया जायेगा।

इस उद्धघाटन कार्यक्रम में लगभग 20 हज़ार महिलाएं शामिल होंगी।

इन दो योजनाओं की लॉन्चिंग की पूरी तैयारियां करने के निर्देश सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को दिए।

घसियारी योजना की लॉन्चिंग के लिए  20 , 20 केजी के 500 बैग बना दिए गए हैं।
घसियारी किट बनाये जाने का इन दिनों लगातार काम चल रहा है
इसके लिए पहाड़ के 4  जिलों पौड़ी , टिहरी अल्मोड़ा, चंपावत में 50 सेंटर बना दिए हैं। यहाँ समिति के जरिये महिलाओं को साइलेज घसियारी किट दिया जायेगा।
सरकार की यह योजना पहाड़ पर महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध होने जा रही है।
महिलाओं को घास के लिए जंगल नहीं जाना पड़ेगा।
बता दे कि कंप्यूटराइजेशन के लिए  पैक्स समितियां में कार्य पूरा हो  गया है। 390 समितियाँ पूरी तरह तैयार है। और शेष समिति यो का कंप्यूटराइजेशन 10 दिन में पूरा कर लिया जायेगा।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना जीरो प्रतिशत ब्याज पर  किसानों को ऋण देने के लिए कार्यक्रम  हर ब्लॉक मुख्यालय में 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलाई जाएगी।
महिला समूह को ऋण दिया जायेगा। गौरतलब है कि 5 लाख किसानों को जीरो प्रतिशत पर किसानों को सरकार और सहकारी बैंक ऋण दे चुके हैं।
मंत्री डॉ रावत ने कहा की सरकारी बैंकों की 20 नई शाखाओं का सितंबर में उद्घाटन किया जाएगा। और इस माह 20 तारीख को नई एटीएम बैंक का उद्घाटन किया जाएगा गौरतलब है कि कोऑपरेटिव बैंक की एटीएम वैन बहुत  कोविड-19 में मददगार हुई थी।
बता दे कि इस योजमा को अमलीजामा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पहनाया था
जब त्रिवेन्द्र मुख्यमंत्री थे तो उनका इस योजना  पर पूरा फोकस था
अब कह सकते है कि ये योजना डबल इंजन की सरकार की है जिसका लाभ महिला वोटरों को अपनी तरफ़ करने का काम भाजपा पूरी तरह करती नज़र आएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here