
आज मंगलवार दोपहर तक उत्तराखंड में कोरोना पाजिटिव मामले 999 तक पहुँच गए थे
तो सुखद ये है कि 243 लोग ठीक हो चुके है
ओर प्रदेश मैं एक्टिव केस 893 है
तो वही 7 लोग जो कोरोना पॉजिटव थे उनकी मौत भी हो चुकी है
ख़बर है कि आज भी
कोरोना संक्रमण से एक युवक की मौत हो गई।
आज सुबह से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनहें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 999 हो गई है। इनमें से 243 स्वस्थ होकर घर लौट चुके
हैं।
चम्पावत में कोरोना संक्रमित युवक की मौत
चम्पावत जनपद में कोरोना से मौत होने का पहला मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान लोहाघाट के डेंसली निवासी युवक की मौत हो गई। युवक का 25 मई से रात्रि में सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। लोहाघाट ब्लॉक के डेंसली निवासी 40 वर्षीय युवक बीती 18 मई को महाराष्ट्र से आया था। जिसे प्राथमिक विद्यालय डेंसली में क्वारंटाइन किया गया था। 24 मई को उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे संयुक्त चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल आइसोलेट किया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे शाम को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। तभी से उसका एसटीएच में उपचार चल रहा था। सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह तक उसकी तबीयत ठीक थी। उसे आइसीयू से बाहर आ गया था। लेकिन रात्रि में तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवक के शव को लाने की कार्रवाई चल रही है।





