बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी रौतेला को महाराष्ट्र के गवर्नर द्वारा सम्मानित किया गया। उर्वशी को यह अवार्ड नारी शक्ति सम्मान के तौर पर दिया गया है। इस खुशखबरी की जानकारी उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उर्वशी ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ अवार्ड लेते हुए फोटो शेयर की। इस दौरान वहां अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवार्ड और इस सम्मान पाकर उर्वशी के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिख रही थी।

mostbet

बता दे की उत्तराखंड के कोटद्वार की जन्मी उर्वशी रौतेला ने महज 16 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुवात कर दी थी। उर्वशी को अपने शुरुवाती करियर में अनिल शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म “सिंह साब द ग्रेट” में सनी देओल के साथ लीड रोल मिला था। उस वक़्त उर्वशी महज सोलह साल की थी। वहीं साल 2012 में आई एम सी – मिस इंडिया में विजेता बनी थी। इसके बाद उर्वशी ने ना सिर्फ बॉलीवुड में काम किया इसके आलावा उन्होंने बंगाली और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here