उत्तराखंड:खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गए अज्ञात कार सवार, नहीं लगा सुराग, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड:खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गए अज्ञात कार सवार, नहीं लगा सुराग, जांच में जुटी पुलिस

खबर भीमताल से

mostbet

गुरुवार को नौकुचियाताल मार्ग स्थित एक होटल के पास साथियों के साथ खेल रहे एक आठ वर्षीय बालक को अज्ञात कार सवार उठाकर ले गए। सूचना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन बालक का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद देर शाम परिजनों ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार कुंदन (8) पुत्र प्रदीप निवासी पांखरहा थाना और पोस्ट पांकी जिला पलामू झारखंड बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे अपने साथियों के साथ खेल रहा था। बच्चों ने पुलिस को बताया कि एक सफेद रंग की कार में दो लोग आए और कार में गाना बज रहा था। गाने को सुनकर कुंदन भी कार के पास पहुंचा और डांस करने लगा। इतने में एक व्यक्ति कार से उतरा और कुंदन को कार में बैठा लिया। इसके बाद वह लोग उसे लेकर चले गए। इसकी सूचना बच्चों ने पास में काम कर रहे अपने परिजनों को दी।

इस मामले में एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें परिजनों ने घटना की सूचना शाम सात बजे दी, इसके बाद वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के सभी थानों को भी सूचना दे दी है। बच्चे के परिजनों का कहना है कि कही भी गाने बजते है तो कुंदन नाचने लगता है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लोग बच्चे के अपहरण की बात कह रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here