उत्तराखंडः तीन दिन से इंतजार कर रही मां के सामने आया बेटे का शव, जवान बेटे की मौत से मच गया कोहराम

हल्द्वानी: बीते दिनों नैनीताल जिले के काकड़ी घाट स्थित कोसी नदी में नहाने के दौरान हल्दूचौड़ गंगापुर कबडाल के बच्चीनवाड निवाशी रोहित कुमार बह गया था. जिसका शव काफी खोजबीन के बाद चौथे दिन मिल गया है. कोसी नदी का बहाव तेज होने से खोजबीन में काफी परेशानियां सामने आ रही थी.

गरमपानी के पास कोसी नदी में डूबे रोहित कुमार आर्या के शव को हल्द्वानी लाया जा रहा है। कुछ देर पहले उसके शव को ला रहा वाहन कैंची से नैनीताल की ओर निकल गया था। यहां उसका शव पोस्टमार्ट के लिए मोर्चरी में ले जाया जाएगा जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।वहीं बेटे का शव देख परिजनों का बूरा हाल है। मां तीन दिन से बेसुध अपने बेटे का इंतजार कर रही थी।

mostbet

गौर हो कि एसडीआरएफ व स्थानीय लोग बीते तीन दिनों से युवक की खोजबीन में लगे थे. जिसका शव चौथे दिन मिल गया है. मृतक हल्दूचौड़ गंगापुर कबडाल के बच्चीनवाड का रहने वाला था. मंगलवार की सुबह चलाये गए अभियान में काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि युवक रोहित अपने छोटे भाई सौरभ और चार दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने गया था. काकड़ी घाट नावली के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान रोहित नदी की धारा में बह गया था, जिसे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी.

आपको बता दें कि 26 जून यानी शनिवार को गंगापुर कृष्णा, हल्दूचौड़ निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र प्रकाश चंद छोटे भाई सौरभ, सूरज व दोस्त जगतपाल शर्मा के साथ पहाड़ घूमने निकला था। नावली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान वह भंवर में फंसकर उसमें डूब गया था। उसकी तलाश में शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से शाम तक अभियान चलाया गया, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।

घटनास्थल पर पहुंचे रोहित के पिता प्रकाश चंद्र ने बताया कि रोहित नैनीताल घूमने निकला था, मगर रानीबाग पहुंचने पर सभी भीमताल से होते हुए नावली क्षेत्र में आ गए। रोहित के भाइयों ने बताया कि रोहित बार-बार 10 मिनट में नहाकर लौटने की बात कहता रहा, पर बीच में बोला कि नहाने का मजा तब ही है जब बॉडी फूल कर ऊपर न आ जाए। रोहित के बोले शब्द सबको सन्न कर गए। साथियों ने रोहित को ऐसा बोलने पर टोका भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here