उत्तराखंड: क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को लेकर आदेश जारी, जाने कोरोना काल में कैसा रहेगा सेलिब्रेशन..


new year party

देहरादून जिला प्रशासन ने क्रिसमस, 31st और नव वर्ष के अवसर पर जनपद के सभी होटलों बार रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक पार्टी व कार्यक्रम आयोजन पर पाबंदी लगा दी है। इस बावत जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और महामारी एक्ट के तहत व भारतीय दंड संहिता के अधिनियम किशोर संगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि, कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह सुरक्षात्मक उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here