
चमोली: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास गदेरा उफान पर, बीच गदेरे में ट्रक फंस गया। गनीमत रही की चालक की जान बाल बाल बच गई। वहीं लगातार बारिश के चलते पड़गासी, पटुडी ललामबगड के परिवारों में दहशत का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाये रखा है ।
चमोली जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश जारी है जिसके चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाम बागड़ के पास गधेरा उफान पर आ गया है बद्रीनाथ के लिए माल सप्लाई कर रहा एक ट्रक बीच गदेरे में फंस गया। जिसमें चालक और सह चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। वहीं आसपास के गांव गजरे के उफान को देखते हुए दहशत में हैं।
जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई है और प्रशासन मौके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ग्रामीणों का कहना है कि मई-जून के माह में इस तरह के हालात कभी देखने को नहीं मिले लगातार बारिश से गदेरे उफान ऊपर आ रहे हैं जिस से दहशत होना लाजमी है





