उत्तराखंड: में अब बदल जाएगा स्कूल खुलने का समय, आदेश हुए जारी यह रहेगी टाइमिंग

उत्तराखंड में सभी विद्यालयों का संचालन समय ग्रीष्मकाल में 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 8.00 बजे से अपराहन 1.00 बजे तथा शीतकालीन में 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 9.30 बजे से अपराहन 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अतः उक्त के संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों का संचालन समय उपरोक्तानुसार किये जाने तथा समस्त शिक्षण संस्थाओं में शासन द्वारा निर्गत SOP का अक्षरश: अनुपालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

mostbet

वही हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून के कार्यालय ज्ञाप संख्या / अकादमिक /648/2017-18 दिनांक 30 अगस्त 2017 द्वारा विद्यालय संचालन के निर्देश दिये गये थे। विद्यालयों के संचालन के सम्बन्ध में शिक्षक संगठनों द्वारा की गई वार्ता एवं उनके अनुरोध पर जनपद के समस्त माध्यमिक एवं प्रारम्भिक विद्यालयों के संचालन का समय 16 अक्टूबर 2021 से शीतकालीन किये जाने का निर्णय लिया गया है ।

 

अतः उक्तानुसार दिनांक 16 अक्टूबर 2021 से अनिवार्यतः समस्त माध्यमिक / बेसिक विद्यालय शीतकालीन समयानुसार संचालित किये जायेंगें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here