
रूद्रपुर के नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा का एक पत्र इन दिनो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पत्र में उन्होंने पुलिसकर्मियों के तबादले की सिपारिश की है। जिसके बाद उनके तबादले कर दिए जाते है। लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मियों के सभी तबादलों को निरस्त कर दिया गया है। विधायक का यह पत्र वायरल होने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया और एसएसपी ने उसके बाद सभी तबादलों को निरस्त कर दिया।
ये नाम है
पंकज महर
रमेश चंद्र तिवारी
दिनेश परिहर
रमेश चंद्र बेल वाल
विधायक के पत्र में उप निरीक्षकों और सिपाहियों के तबादले मनमानी जगह करने को कहा गया था। इसके 2 दिन बाद ही एसएसपी की ओर से जारी की गई लिस्ट में इन सभी लोगों को मनमानी जगह तैनाती दे दी गई। जब यह पत्र तेजी से वायरल हुआ और खबर सुर्खियों में आई तो शासन ने इसे गंभीरता से लिया।
सूत्रों की माने तो डीजीपी अशोक कुमार तक मामला पहुंचने के बाद इस मामले में नाराजगी जताई गई और अंतत: इन सभी तबादलों को निरस्त कर दिया गया।








