
देहरादून– उत्तराखंड सरकार अब चीनी मिलों में स्थापित एथेनॉल प्लांट से औद्योगिक स्तर पर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किए जाने की संभावनाओं पर भी कर रही काम प्रदेश के गन्ना सचिव चंद्रेश कुमार ने लक्सर चीनी मिल और उत्तम शुगर मिल के प्रबंधकों से इसको लेकर चर्चा की।
दोनों चीनी मिलों के प्रबंधकों को पत्र लिखकर साफ कहा कि कि जिस तरीके से कोविड-19 महामारी ने राज्य देश में मानवता के समक्ष संकट खड़ा कर दिया है। उससे मुक़ाबला करने में ऑक्सीजन का औद्योगिक स्तर पर उत्पादन व अस्पतालों में इस की निर्बाध आपूर्ति एक महत्वपूर्ण अस्त्र है। वार्ता के दौरान चीनी मिल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियों से अवगत कराया गया था।
जिसको लेकर मिल प्रबंधक विदिशा में त्वरित कार्रवाई करें वहीं शासन की ओर से सीधे तौर पर निर्देश दिया गया है कि चीनी मिल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना राज्य सरकार अथवा किसी सहायता विभाग से किसी भी तरीके के सहयोग होगा वह चीनी मिलों को किया जाएगा।




