उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, पहले बच्ची को दिया जन्म, फिर बेरहम पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या!

उत्‍तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के हिमरौल गांव में महिला ने धारदार हथियार से अपने पति पर वार किया, जिससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को दी, जिसके बाद राजस्व टीम मौक़े पर पहुंची।

 नौगांव विकास खण्ड के हिमरौल गांव में एक महिला ने गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार अपने पति की हत्या कर दी। दोनों ने दो साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस हत्या में प्रयुक्त कुल्हड़ी की बरामगी का प्रयास में जुटी है।

mostbet

बेरहम पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या! प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव निवासी जसपाल (22) की दो साल पहले काजल के साथ शादी हुई थी। काजल (21) का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में है। जसपाल गांव में ही ध्याड़ी-मजदूरी करता था।

कल शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि काजल ने पति जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  20 दिन पहले काजल ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है। काजल का मायका कंडीसौड टिहरी गढ़वाल में है।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान रात 12 बजे की मौके पर पहुंच गए थे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। महिला की गिरफ्तारी के लिए बड़कोट से रेगूलर पुलिस की महिला कांस्टेबल को गांव में बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here