
उत्तराखंड में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में आज कुल 192 कोरोना के मामले सामने आये हैं. जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. वहीँ राहत की बात यह रही कि आज 121 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस समय 1150 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोडा में 3, बागेश्वर में एक, चमोली में दो, देहरादून में 89, हरिद्वार में 57, नैनीताल में 19, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 8, उधमसिंह नगर में 5 और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आये हैं.
अब तक की बात करें तो प्रदेश में कुल 99,072 मामले सामने आ चुके हैं. इनमे से 94,755 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1707 लोगों की जान जा चुकी है.





