उत्तराखंड कोरोना अपडेट: गुरुवार को 589 नए केस, 31 की मौत,ब्लैक फंगस का तांडव जारी

उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी गिरावट देखी गई है। हालांकि, पिछले महीने से अभी तक पहली बार प्रदेश में इतनी कम संख्या में नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। क्योंकि बीते बुधवार को प्रदेश भर में 1003 नए संक्रमित मामले सामने आए थे।
तो वहीं, आज यानी गुरुवार को प्रदेश भर में 589 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है।
इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3354 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।साथ ही 31 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है।
हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 6573 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 22,530 एक्टिव केस हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा देहरादून में 136
नए केस सामने आए हैं।
इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 46,
बागेश्वर जिले में 17,
चमोली जिले में 54
, चंपावत जिले में 2
, हरिद्वार जिले में 104
संक्रमित मरीज मिले हैं
। इसके साथ ही नैनीताल में 75,
पौड़ी जिले में 12,
पिथौरागढ़ जिले में 22,
रुद्रप्रयाग जिले में 13,
टिहरी जिले में 21
, उधमसिंह नगर में 70
और उत्तरकाशी जिले में 21 केस आये है।

वहीं ब्लैक फंगस भी प्रदेश में कहर ढा रहा है। उत्तराखंड में 255 मरीज ब्लैक फंगस के है।  ब्लैक फंगस से अभी तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here