
हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी के गौला क्षेत्र में बुधवार को अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। रहस्यमयी ढंग से लगी यह आग देखते ही देखते इतनी फ़ैल गई कि, इसमें करीब एक दर्जन झोपड़ियां स्वाहा हो गई। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मामले में पुलिस का कहना है कि, इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।





