उत्तराखंड:यहाँ दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर ट्रक, चालक की मौत

ख़बर पिथौरागढ़ से

जहा बुंगाछीना जा रहा एक ट्रक रिण के पास सड़क से पलट कर लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार चालक की मौत हो गई।

जानकरी अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात्रि की है। थल पुलिस को ग्राम प्रधान रिण से फोन के माध्यम से एक ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद थल थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके को रवाना हुए। इसकी सूचना एसडीआरएफ और थाना जाजरदेवल को दी गई और डीसीआर को अवगत कराया गया। घटनास्थल पर एक ट्रक संख्या यूके 05 सीए -1633 के खाई में गिरने की पुष्टि हुई। ट्रक के 200 मीटर गहरी खाई में गिरे होने से यहां पर रेस्क्यू कार्य करना भी मुश्किल हो गया।

 

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया। घंटो मशक्कत के बाद ट्रक चालक त्रिभुवन जोशी 42 वर्ष पुत्र खिलानंद जोशी निवासी मेलापानी देवलथल को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से 108 वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा भर कर कार्यवाही हेतु पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here