बड़ा हादसाः उत्तराखंड में बेकाबू ट्रक का कहर, बिजली का पोल तोड़ते हुए दुकान में घुसा, चालक फरार

हरिद्वार: कनखल थानाक्षेत्र के जगदीशपुर अड्डे के पास बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा. गनीमत ये रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। देर रात कनखल थानाक्षेत्र के जगदीशपुर अड्डे के पास लक्सर से हरिद्वार की ओर आते हुए बजरी से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया।

mostbet

ट्रक बिजली का पोल तोड़ते हुए एक दुकान में घुस गया. इससे दुकान का शटर टूट गया। हालांकि हादसे में किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को रास्ते से हटवाने का काम करवा रही है. फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here