उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ कुछ जिलों मैं तेजी से बढ़ रहा है। जिसमे हरिद्वार प्रमुख है बता दे कि आज यानी समोवार को कोरोना के 127 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 95 मामले हरिद्वार से है। इसके अलावा 9 नैनीताल, 7 मामले उत्तरकाशी और 7 देहरादून, 6 टिहरी गढ़वाल और 3 अल्मोड़ा में सामने आए हैं। वहीं आज 96 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि आज दो मरीजों की मौत हुई है। अब तक उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4642 तक पहुंच गया है। हालांकि, इनमें से 3212 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि 55 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1338 मामले एक्टिव हैं, जबकि 37 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं वही एम्स में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें शामिल एक टीबी रोग पीड़ित कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की सोमवार को मौत हो गई। वहीं, ऊपरी जठरांत्र में रक्तस्राव और मधुमेह से ग्रसित कोरोना संक्रमित मरीज की भी मौत हुई है। काशीपुर, उत्तराखंड निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को बीती 17 जुलाई (शुक्रवार) को एम्स की इमरजेंसी में लाया गया था। बता दे कि उत्तराखंड में बीते दस दिन के भीतर आ चुके हैं 1210 से अधिक मामले