
त्रिवेन्द्र सरकार की अच्छी पहल गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की पहल आपको बता दे कि ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है।
ख़बर देहरादून उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की है जब गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्प प्रस्तुत किया गया.। आपको बता दे कि ऐसा करने वाली उत्तराखंड की विधायिका देश की पहली विधायिका बन गई है. पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने सदन में संकल्प प्रस्ताव रखा। आपको बता दे कि . विधानसभा का यह संकल्प अब भारत सरकार को भेजा जाएगा।
बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने संकल्प प्रस्ताव रखा तो वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, भाजपा विधायक संजय गुप्ता और विनोद चमोली, निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी संकल्प प्रस्ताव में भाग लिया.
आपको बता दे कि चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष नेे संकल्प को पारित करने की घोषणा की । 
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हमें गाय को राष्ट्रमाता मनाने पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन सरकार को चाहिए कि वह खानापूर्ति नहीं, बल्कि गाय की रक्षा करे. सरकार सिर्फ केंद्र तक गाय को राष्ट्रमाता मानने को लक्ष्य रख रही है, गाय तो पहले से ही माता है। इसमे नया क्या है। उन्होंने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत की सरकार भी जुमले ओर नारे बाज़ी तक सीमित हो गई है। ना सरकार के मंत्रियो के पास सवाल के जवाब है और जब खुद बीजेपी के विधायक अपनी सरकार के मंत्री को कट घेरे मे खड़ा कर रहे है तो आप समझ जाइये की सरकार नाम की कोई चीज़ ही नही राज्य मे।
काम सब बंद है। सरकार के पास पैसा है नही ओर बाते बड़ी बड़ी ओर जमीन पर कुछ नही ये हो रहा है त्रिवेन्द्र की सरकार मे ये बयान इंदिरा ह्रदयेश ने दिये ।





