मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

आज दूरभाष के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बात कर 21 वर्षों से लंबित उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड परिसंपत्ति विवाद को सुलझाते हुए ₹100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here