

देहरादून– बीते बुधवार को उत्तराखंड के एक्स सीएम हरीश रावत का केदार भ्रमण कार्यक्रम रिलीज हुआ तो संगठन से लेकर सरकार और सरकार से लेकर प्रशासन तक में हलचल मच गई।
पर्यटन सचिव से लेकर जीएमवीएन के अधिकारी और दूसरे हाकिमों को हुजूर ने जरूरी टिप्स दिए ताकि चार धाम यात्रा पर आए देश-विदेश के यात्रियों को किसी तरह की कोई तकलीफ न उठानी पड़े। इसमें चिकित्सा सुविधाओं से लेकर प्रसाधन सहूलियत और जेबीसी से लेकर एटीएम कैश तक पर चर्चा हुई।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser