उत्तराखंड में चर्चा का विषय बनी ये अजब शादी, सात फेरे के बाद भी विदा नहीं हुई दुल्हन

पहाड़ की शादी में पहली बार ऐसा हुआ, बारात भी आई फेरे भी हुए फिर न हुई दुल्हन की विदाई

देहरादून: उत्‍तराखंड के अल्मोड़ा के लाट गांव में महिला संगीत होने के बाद बारात के आने की तैयार‍ियां चल रही थी. तभी दुल्हन की कोरोना र‍िपोर्ट आ गई. जैसे ही ये र‍िपोर्ट गांववालों को पता चली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. असल में दुल्‍हन की कोरोना र‍िपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी. इसके बाद गांव के लोगों ने भी शादी वाले परिवार से दूरी बना ली. प्रशासन को दुल्‍हन के कोरोना पॉज‍िटिव होने की सूचना दी गई. तब तक बारात दुल्‍हन के घर जाने के ल‍िए न‍िकल चुकी थी.

कोरोना काल में पहाड़ की शादी में पहली बार हुआ है क‍ि पंडित जी ने पीपीई क‍िट पहनकर कोई शादी करवाई हो. बताया जा रहा है क‍ि राजस्थान के बीकानेर से बारात अल्मोड़ा पहुंची तभी दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉज‍िट‍िव आई, जिसके पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

mostbet

इसके बाद दुल्‍हन के प‍िता हंसी लटवाल ने तय किया कि बेटी की शादी होगी. इसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया, जिस पर प्रशासन ने भी पीपीई किट पहनकर शादी करवाने की सहमति दे दी और दूल्हे-दुल्हन सात फेरे लगाकर एक दूसरे के हो गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here