बड़ी खबरः उत्तराखंड के इन नेताओं को मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह… दिल्ली से आया बुलावा..सूत्र

नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार इसी हफ्ते किया जाएगा. खबर मिल रही है कि अब 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. सूत्र बताते हैं कि पहले यह मंत्रिमंडल का विस्तार 7 जुलाई को होना था लेकिन जनता दल यू द्वारा अभी भी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर पेंच फंसा हुआ है ऐसे में 8 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार होना लगभग तय माना जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जिन्हें मंत्री बनाया जाना है उन्हें फोन भी आने शुरू हो चुके हैं आज सुबह से बीजेपी राष्ट्रीय कार्यालय से इन तमाम नेताओं को फोन जाना शुरू हो गया है उन्हें दिल्ली बुलाया गया है जहां उनका आरटीपीसीआर  टेस्ट होगा , उसके बाद ही इन्हें शपथ लेने दी जाएगी माना जा रहा है आज ही तमाम नेता दिल्ली पहुंच जाएंगे जिसके बाद कल इसके बाद कॉल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इन तमाम नेताओं की मुलाकात होगी आपको  बता दे ।पीएम मोदी की नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे.

माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी. इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है.जानिए किस राज्य से कितने मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here