
देहरादून (पं. चंद्रबल्लभ फोंदणी)- ल्यावा जी सुणा बात, पलायन आयोग न अफरी पैली रिपोर्ट सरकार सणी दियाली।
पर रिपोर्ट में ऐसा सच है जिसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसर रही है। जबकि चुनावी घड़ी में पीएम मोदी ने उत्तराखंड से वादा किया था कि पहाड़ की जवानी और पानी पहाड़ के काम आएगी।
हां जी ठीक सुना आपने, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एस.एस.नेगी ने अपनी पहली रिपोर्ट बीते रोज उस सरकार को सौंप दी है जिसने उसकी नियुक्ति की थी।
लेकिन जिस राज्य में सुगम दुर्गम के नाम पर कर्मचारी नेता अपनी राजनीति चमकाते हों और जिस राज्य के तकरीबन सभी 70-71 विधायक देहरादून या मैदानी जिलों में अपना एक और पक्का आवास बना चुके हों या बनाने की जुगत भिड़ा रहे हों उस राज्य में पलायन आयोग की रिपोर्ट पर मैदान की सहूलियतों के मोह माया में जकड़ी सरकार कुछ कवायद कर पाएगी कहना मुश्किल है।
वहीं अब





