उत्तराखण्ड : नाबालिग को कमरे में बुलाकर रेप कर दी जान से मारने की धमकी-आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड : नाबालिग को कमरे में बुलाकर रेप कर दी जान से मारने की धमकी-आरोपी गिरफ्तार

ख़बर है कि मंगलौर में युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर बुलाया।
आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसके घर से कुछ दूरी पर एक युवक रहता है।
आरोप है कि 8 नवंबर की रात आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अपने कमरे पर बुलाया।
उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।
सुबह करीब पांच बजे उसकी पुत्री बदहवास हालत में घर पहुंची।
आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते हुए काफी डरी हुई थी। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।

इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी राजीव त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक डिंपल जोशी को सौंपी गई है।किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here