
विकासनगर
शुक्रवार रात को लांघारोड की शीतला नदी में एक स्कार्पियो कार नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बहने लगी जो हल्का संतुलन बनते ही पानी में अटक गयी जिसे तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से JCB मशीन की सहायता से बहने से रोका गया और कुछ युवको ने जान पर खेलकर कड़ी मशक्कत के बाद नदी में कार में तार बांधकर कार का रेस्क्यू कर कार को बाहर निकाला
हालांकि की कार नदी में पलट गयी थी जो हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में महिला सहित चार लोग सवार बताये जा रहे हैं जो चकराता के रहने वाले बताये जा रहे हैं और देहरादून से विकासनगर की ओर जा रहे थे।
जिनकी जान हलक में अटकी रही हालांकि 24 घंटे से शीतला नदी के रोद्र रूप के आगे किसी ने वाहन निकालने की कोशिश नहीं की लेकिन जान को जोखिम में डालकर स्कार्पियो कार सवार कार निकालने का प्रयास कर रहे थे जिनकी कुछ सेकेंड में ही जान पर बन आई जो नदी में बहने से बाल बाल बच गये। सालों बाद शीतला नदी का ये रोद्र रूप रूप देखने को मिला है जिससे आसपास के इलाकों के लोग खासे भयभीत देखे जा रहे हैं।





