बोले M.B.B.S के इन्टर्न मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद, 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर मिलेंगे अब 17 हज़ार , युवाओ ने भरी हामी बोले थैंक्यू धामी

*राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न के स्टाईपेंड में की गई वृद्धि।*

*वर्तमान स्टाईपेंड की दर रूपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किये जाने की मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को रूपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा

 

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाईपेंड में राज्य सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। जी हां, वर्तमान समय में एमबीबीएस इंटर्न को 7500 रुपये स्टाईपेंड दिया जा रहा था। जिसके बाद अब एमबीबीएस इंटर्न को 17000 रुपये स्टाईपेंड दिया जाएगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति दे दी है। आपको बता दें कि लंबे समय से एमबीबीएस इंटर्न लगातार स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
लेकिन अभी तक इनको 7500 रुपए ही प्रतिमाह दिया जा रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनकी समस्याओं को समझते हुए अब इसे करीब ढाई गुना बढ़ा दिया है। जिसे मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न करने वाले  एमबीबीएस छात्रों को बड़ी रहत दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here